रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:बंद मकान में लगी आग, घरेलू सामान और कपड़े जले – Fire Breaks Out In A Locked House; Household Items And Clothing Destroyed

November 29, 2026


मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बंगशान में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक बंद मकान में रविवार को आग लग गई। आग से घर में रखा घरेलू सामान और कपड़े जलकर राख हो गए। दमकल यूनिट ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

मोहल्ले के शाजेब ने अग्निशमन विभाग के स्थानीय प्रभारी अधिकारी मुनव्वर खान को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों को शाजेब ने बताया कि मकान मालिक असगर अली घर में घरेलू सामान रखकर परिवार के साथ राजस्थान गए हुए हैं। बंद मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगने की सूचना फोन से असगर अली को दे दी गई है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X