Amethi News:अपनी वाणी और व्यवहार पर रखें नियंत्रण – Maintain Control Over Your Speech And Behavior

जामों के जोरावरपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
November 29, 2026

जामों के जोरावरपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
जामों। मनुष्य की वास्तविक पहचान उसके धन और पद से नहीं, बल्कि उसके अच्छे कर्मों, व्यवहार और संस्कारों से होती है। जीवन में भक्ति के साथ दूसरों के प्रति प्रेम, दया, सेवा और सहयोग का भाव रखना भी जरूरी है। परिवार और समाज में मधुर संबंध बनाए रखने के लिए व्यक्ति को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। ये बातें रविवार को जोरावरपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवाचक आचार्य संतोष ने कहीं।
प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को भगवान के बताए आदर्शों को अपने आचरण में भी उतारना चाहिए। किसी जरूरतमंद की सहायता करना, दुखी व्यक्ति को सहारा देना और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखना भी सच्ची भक्ति का हिस्सा है। व्यक्ति को अपने जीवन में ऐसे कर्म करने चाहिए, जिनसे दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिले।
प्रवाचक ने कहा कि स्वार्थ, अहंकार और लालच मनुष्य को उसके कर्तव्य से दूर करते हैं। इनसे बचकर ही जीवन में सुख और शांति प्राप्त की जा सकती है। किसी के प्रति मन में द्वेष रखने के बजाय क्षमा और सहयोग की भावना अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के प्रसंग मनुष्य को त्याग, समर्पण, परोपकार और मर्यादा का संदेश देते हैं। इस मौके पर मुख्य यजमान जगत नारायण मिश्र, रामेश्वर प्रसाद मिश्र, रामनाथ मिश्र, कृपाशंकर मिश्र और प्रेम नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।
November 29, 2026
इंटर कॉलेज कालिकन के गेट पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के बच्चों की तलाशी लेते शिक्षक अमेठी सिटी/संग्रामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 13 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में पंजीकृत 4777 अभ्यर्थियों में 2673 शामिल हुए, जबकि 2104 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह से ही परीक्षा […]
November 29, 2026
.उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना प्रथम में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत मुसाफिरखाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना प्रथम में शनिवार को समेकित शिक्षा के तहत तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विकासखंडों के 103 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में मुसाफिरखाना की अर्शिका ने दौड़, […]
November 29, 2026
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में शनिवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावी […]
