रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

Panipat News:बच्चों ने मिशन सफलता 2026-27 को सफल बनाने के लिए निकाली रैली – Children Held A Rally To Help Make ‘mission Success 2026-27’ A Success

November 21, 2026


पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंढार गांव के विद्यार्थियों ने शनिवार को गांव में एक रैली निकाली। रैली विद्यार्थियों ने स्कूल मुखिया दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकाली जिसका उद्देश्य जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडु के मिशन सफलता 2026-27 को सफल बनाना है ताकि विद्यालय का बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे।

दिनेश कुमार ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य मिशन सफलता के तत्वाधान में बच्चों के माता-पिता को जागरूक करना रहा ताकि बच्चे प्रतिदिन विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति हो। रैली में गांव के सरपंच प्रेम शर्मा की भी सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण भी सहयोग करे ताकि नियमित रूप से बच्चे स्कूल में उपस्थित होकर शिक्षा ग्रहण कर सके।

उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार द्वारा सरकार एवं विभाग की योजनाओं के बारे में बच्चों ओर माता पिता को समय समय पर गांव में रैली निकालकर जागरूक किया जाता रहा है। इस अवसर पर कविता, रविंद्र, अमन, जितेंद्र, रविंद्र, सरिता और सुशीला उपस्थित रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X