Panipat News:उझा गांव की चौपाल में उठी सुविधाओं की मांग – Demand For Amenities Raised At The Village Meeting Place (chaupal) In Ujha
सनौली। अमर उजाला के ‘मेरा गांव मेरी शान’ अभियान के तहत शनिवार को उझा गांव की ओढ़ धर्मशाला में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 ग्रामीणों ने भाग लिया। चौपाल में गांव के इतिहास, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, पशु अस्पताल, लाइब्रेरी और बस्ती तक पक्के रास्ते जैसी समस्याएं उठाईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रीना रावल के प्रतिनिधि एवं पति एडवोकेट नरेश रावल ने की। पीएचसी उझा के प्रभारी डॉ. दीपक सैनी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला परिषद प्रतिनिधि विपिन पांचाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
पीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन करीब 17 गांव आते हैं और यहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। पीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। कुत्ते या किसी अन्य पशु के काटने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार करवाएं।
उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने पर दुष्प्रभाव का खतरा रहता है। बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई और जागरूकता जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें समय-समय पर सर्वे कर लोगों को जागरूक करने के साथ उपचार भी करती हैं।सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट नरेश रावल ने बताया कि गांव का राजकीय स्कूल जिले के दूसरे सबसे बड़े स्कूलों में शामिल है। यहां करीब 2400 विद्यार्थी पढ़ते हैं और स्कूल दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है। खेल स्टेडियम की चहारदीवारी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल स्टेडियम में तारबंदी की गई है।
स्टेडियम तक जाने वाले रास्ते को पक्का करने की योजना भी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में पशु अस्पताल खोलने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में अधिकारियों और हलका विधायक मनमोहन भड़ाना से मुलाकात की जाएगी। महात्मा गांधी बस्ती में पेयजल और पक्के रास्ते की व्यवस्था के लिए भी प्रस्ताव बनाया गया है।
गांव की मुख्य सड़क पर पानी निकासी की समस्या है। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त जानकारी न होने से दिक्कत बढ़ जाती है। -जोगिंद्र त्यागी।
गांव में पशु अस्पताल नहीं होने से पशुपालकों को दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। निजी पशु चिकित्सकों की सेवाएं लेने से खर्च बढ़ता है, जबकि गांव में अस्पताल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। -रत्नलाल
महात्मा गांधी बस्ती में करीब 17 वर्ष पहले 100 100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए गए थे, पर वहां पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं बना। दूसरे गांवों से घूमकर आना पड़ता है। -राममेहर सिंह
गांव में लाइब्रेरी तो बनाई गई है, लेकिन वहां जरूरी सुविधाओं और किताबों का अभाव है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को शहर या दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। -जनेसर
मुख्य गलियों में भी पर्याप्त रोशनी नहीं है। गांव में करीब 150 स्ट्रीट लाइटों की जरूरत है, जबकि वर्तमान में केवल 40 से 45 लाइटें ही लगी दिखाई देती हैं। -संजय
सरकार गांवों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। चौपाल में उठाई समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। -विपिन पांचाल, जिला परिषद प्रतिनिधि

विपिन पांचाल

विपिन पांचाल

विपिन पांचाल

विपिन पांचाल

विपिन पांचाल

विपिन पांचाल
