मनियर क्षेत्र के बंडसरी जागीर गांव स्थित संकट मोचन मंदिर के 76वें वार्षिकोत्सव पर बृहस्पतिवार की देर शाम कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बलिया, गाजीपुर, मऊ समेत विभिन्न क्षेत्रों के करीब तीन दर्जन पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। कई मुकाबलों में पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी, जबकि बड़ी संख्या में कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
विधायक प्रतिनिधि ने कराया मुकाबलों का शुभारंभ
दंगल का शुभारंभ बांसडीह विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह, कुंवर विजय सिंह पप्पू और जलालपुर विधायक के अनुज उमाकांत राय ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत महावीर झंडा उत्सव और आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं।
इन पहलवानों ने जीते मुकाबले
दंगल में अयोध्या के वीरेंद्र ने गाजीपुर के प्रमोद को, मऊ के अरुण ने द्वाबा के अरविंद को और अहिरौली के हरिओम ने मांझी घाट के कृष्ण व चिलकहर के हीरा को हराया। राहुल योगेश्वर ने भानु जहुराबाद को और आदित्य कुबेरपुर ने भुअर अलावलपुर को पटखनी दी।