रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:चार युवकों की मौत के बाद जागा प्रशासन,चार दुर्घटना संभावित स्थानों पर कट लगाए गए – Administration Takes Action Following The Deaths Of Four Youths; Openings Created At Four Accident-prone Locations
बलिया

Ballia News:चार युवकों की मौत के बाद जागा प्रशासन,चार दुर्घटना संभावित स्थानों पर कट लगाए गए – Administration Takes Action Following The Deaths Of Four Youths; Openings Created At Four Accident-prone Locations

November 28, 2026


Administration takes action following the deaths of four youths; openings created at four accident-prone locations.

नगरा-बेल्थरारोड मार्ग ​स्थित निच्छुआडीह गांव के समीप रिफ्लेक्टर चस्पा कराती यातायात नोडल अ​धिका

बेल्थरारोड-नगरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं।

14 नवंबर को निछुआडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्लाइंड स्पॉट सुधारने का अभियान चलाया गया। इसके तहत मार्ग के चार प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थानों पर कट लगाए गए हैं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित करने के साथ हादसों की आशंका कम की जा सके।

एसडीएम शरद चौधरी और क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक मंजरी राव की अगुवाई में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने बेल्थरारोड-नगरा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्घटना की आशंका वाले चार प्रमुख ब्लाइंड स्पॉट चिह्नित किए गए। इनमें निछुआडीह, तिरनई खिजीरपुर, जमुआंव और फरसाटार शामिल हैं। अधिकारियों ने इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधार और कट लगाने की कार्रवाई की। बेल्थरारोड-नगरा मार्ग पर अब तक दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं।

गत 14 नवंबर को नगरा थाना क्षेत्र के निछुआडीह में कार के पेड़ से टकराने के बाद चार युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

एसडीएम ने बताया कि निछुआडीह हादसे के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। चिह्नित ब्लाइंड स्पॉट पर सुधार और कट लगाने का उद्देश्य वाहनों की गति नियंत्रित करना और भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X