Ambedkar Nagar News:दुपट्टे के सहारे लटकता मिला दुष्कर्म पीड़िता का शव – Body Of Rape Victim Found Hanging, Suspended By A Dupatta
सद्दरपुर। टांडा क्षेत्र के एक गांव में अपहरण और दुष्कर्म की पीड़िता युवती ने घर के पीछे छप्पर की बल्ली के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के पिता ने 21 जून 2026 को जहांगीरगंज के ईटहुआ सुंदरपुर निवासी आदित्य चौहान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया था।
पुलिस ने 29 जुलाई को युवती को बरामद कर आरोपी को पॉक्सो, दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को युवती के माता-पिता धान की कटाई करने गए थे। शाम चार बजे वापस लौटने पर बेटी का शव लटकता देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। (संवाद)
