Ayodhya News:स्मैक के साथ एसयूवी सवार तीन युवक गिरफ्तार – Three Youths In An Suv Arrested With Smack
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एसयूवी सवार बाराबंकी के तीन युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अब्बूसराय कट के आगे रेलवे लाइन के पास शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान एसयूवी सवार युवकों के पास से स्मैक बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान शिवा मिश्रा, रामजी सोलंकी और अमन पांडेय के रूप में हुई है। तीनों बाराबंकी जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। तलाशी में 21,570 रुपये, सात मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए हैं। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों का चालान करके न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
