Una News:घालूवाल में टिपर के कैबिन में लगी आग – Fire Breaks Out In The Cabin Of A Tipper Truck In Ghaluwal
ऊना। जिले के घालूवाल में शुक्रवार देर शाम स्वां नदी क्षेत्र में खड़े एक टिपर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक कैबिन को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के समय चालक टिपर में मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार घटना घालूवाल पुल के समीप बसाल गांव की तरफ स्वां नदी क्षेत्र में हुई। इसी क्षेत्र में खनन गतिविधियां भी चल रही हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उधर, फायर स्टेशन ऊना के अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उनके पास टिपर में आग लगने की घटना की कोई सूचना नहीं है।
