सागर:तीर्थ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस खड़े ट्रक में जा घुसी, बुजुर्ग की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल – Sagar: Traveller Bus Crashes Into Parked Truck On Nh-44, 63-year-old Passenger Killed, Over 12 Injured

दुर्घटनाग्रस्त वाहन
November 21, 2026

दुर्घटनाग्रस्त वाहन
नेशनल हाईवे-44 पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तीर्थ दर्शन कर नागपुर लौट रहे यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दुर्घटना में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रैवलर बस में सवार यात्री तीर्थ यात्रा पूरी कर वापस नागपुर जा रहे थे। शनिवार तड़के जब बस नेशनल हाईवे-44 स्थित ग्राम बम्हौरी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें: श्योपुर: सोशल मीडिया पर छाया कलेक्टर का अनोखा अंदाज, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाकर बटोरी सुर्खियां, वीडियो वायरल
यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर आए तथा यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर पुलिस को इत्तला दी। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए बीएमसी पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
November 25, 2026
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव विस्तार मध्यप्रदेश की राजनीति के दिग्गज चेहरों में शुमार और सागर जिले की रहली विधानसभा से लगातार नौ बार के भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से घोषणा की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र की अधूरी सिंचाई परियोजना का काम […]
November 25, 2026
फुलेर मेला आयोजन विस्तार बुंदेली लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक लोकनृत्यों का अद्भुत संगम बुधवार को ऐतिहासिक ग्राम भापेल में देखने को मिला।शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए यहां बाबा फूलनाथ मेले का भव्य आयोजन शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया और राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने बाबा फूलनाथ मंदिर […]
November 24, 2026
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के किनारे भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। काशी की तर्ज पर आयोजित इस दीपोत्सव में चकराघाट से गणेशघाट तक झील के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दीपों की रोशनी का प्रतिबिंब झील के पानी में […]
