रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:परिणय सूत्र में बंधे 417 नवयुगल, 40 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह – 417 Newlyweds Tied The Knot, 40 Muslim Couples Got Married
हाथरस

Hathras News:परिणय सूत्र में बंधे 417 नवयुगल, 40 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह – 417 Newlyweds Tied The Knot, 40 Muslim Couples Got Married

November 21, 2026


417 newlyweds tied the knot, 40 Muslim couples got married

जिला स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े। संवाद
– फोटो : Samvad

हाथरस। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 417 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वधू के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की अनुदान राशि भेजी जाती है। इसके अलावा 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। इसमें चांदी की पायल-बिछिआ, ट्रॉली बैग, कुकर, डिनर सेट, शृंगारदानी, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं। वहीं विवाह आयोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इस तरह प्रत्येक विवाह पर कुल एक लाख रुपये खर्च करने की व्यवस्था की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X