रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सासनी:ससुरालियों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, युवक गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर – Sasni Youth Petrol Burning Allegation
हाथरस

सासनी:ससुरालियों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, युवक गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर – Sasni Youth Petrol Burning Allegation

November 28, 2026


Sasni Youth Petrol Burning Allegation

घायल अवस्था में युवक का सीएचसी पर होता उपचार
– फोटो : संवाद

विस्तार

एक युवक ने अपने ही ससुरालियों पर शनिवार सुबह पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया है।

सासनी के गांव ममौता निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टूंडला निवासी दिनेश कुमार और अन्य लोग उनकी पत्नी सुमन देवी को बुलाने आए थे। धर्मेंद्र के मना करने के बावजूद वे नहीं माने और मडराक स्टेशन पहुंच गए। धर्मेंद्र का आरोप है कि स्टेशन पर पहुंचने पर इन लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस दिखा दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। 

सूचना मिलने पर भाई वीरपाल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी घटना अलीगढ़ के मडराक स्टेशन की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X