Hamirpur News:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में किसान की मौत – Farmer Killed In Head-on Collision Between Two Motorcycles

20 फोटो एचएएमपी 38 फाइल सुरेश। स्त्रोत परिजन
November 21, 2026

20 फोटो एचएएमपी 38 फाइल सुरेश। स्त्रोत परिजन
-खेत में पानी लगाकर बाइक से घर लौट रहे थे सुरेश
-अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
मौदहा (हमीरपुर)कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक किसान की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परछछ गांव निवासी सुरेश (55) पुत्र झंडू विश्वकर्मा शुक्रवार को खेत में पानी लगाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेश के मुंह में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे अनूप ने बताया कि पिता खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पास दो बीघा कृषि भूमि थी। परिवार में पत्नी ज्ञान देवी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे सुनील की शादी हो चुकी है और वह बाहर रहकर मजदूरी करता है। वहीं 21 वर्षीय अनूप और 18 वर्षीय बेटी यशोदा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे।कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है l
November 29, 2026
हमीरपुर। करीब ढाई साल पुराने दुष्कर्म के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। जिला सत्र न्यायाधीश रामप्यारे की अदालत ने दोषी चचेरे भाई प्रमोद कुशवाहा को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही सात हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। […]
November 28, 2026
हमीरपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के 12वें दिन जनपद के विभिन्न मार्गों पर प्रवर्तन टीमों ने वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगाए सड़कों पर फर्राटा भर रहे ऐसे 13 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के तहत टीमों ने विशेष रूप से […]
November 28, 2026
गहरौली (हमीरपुर)। गहरौली की गोशाला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि गोशाला में पहले से पर्याप्त संख्या में गोवंश बंद हैं और उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद उमरी गांव के करीब एक सैकड़ा जानवरों को यहां शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इससे ग्रामीणों में भारी […]
