रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:रिफ्लेक्टिव टेप बिना फर्राटा भर रहे 13 वाहनों का काटा चालान – Challans Issued To 13 Vehicles Operating Without Reflective Tape
हमीरपुर

Hamirpur News:रिफ्लेक्टिव टेप बिना फर्राटा भर रहे 13 वाहनों का काटा चालान – Challans Issued To 13 Vehicles Operating Without Reflective Tape

November 28, 2026


हमीरपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के 12वें दिन जनपद के विभिन्न मार्गों पर प्रवर्तन टीमों ने वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगाए सड़कों पर फर्राटा भर रहे ऐसे 13 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान के तहत टीमों ने विशेष रूप से उन वाहनों की जांच की, जिनमें सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे हुए थे। जांच के दौरान 13 वाहन बिना रेडियम टेप के फर्राटा भरते पाए गए। एआरटीओ प्रशासन प्रवीण सिंह ने बताया कि टीमों ने सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही व्यावसायिक वाहनों के चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कोहरा और धुंध सड़क हादसों का प्रमुख कारण

उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में कोहरा और धुंध सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। विशेषकर रात के समय तथा कम दृश्यता की स्थिति में बिना रेडियम टेप वाले वाहन अन्य वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते, इससे पीछे से टक्कर होने की आशंका बढ़ जाती है। वाहनों के आगे सफेद, पीछे लाल तथा दाएं और बाएं तरफ पीले रंग का अधिकृत रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाना अनिवार्य है।

नियमों का करें पालन नहीं होगी कार्रवाई

एआरटीओ प्रवर्तन सुधीर कुमार यादव ने व्यावसायिक वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रेडियम टेप अवश्य लगवाएं। वाहन की आगे-पीछे की लाइटें, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट और अन्य सुरक्षा उपकरण भी दुरुस्त रखें। विशेषकर ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालवाहक वाहन और अन्य भारी वाहनों के संचालक इस संबंध में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X