बभनी। सात माह से मानदेय नहीं मिलने और अन्य मांगें पूरी न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश की ब्लॉक इकाई के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी रुपेश कुमार मंडल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से शासन और विभाग से गुहार लगाई जा रही है। 13 नवंबर को आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग के साथ हुई वार्ता में समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। सात माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा 27 नवंबर को जिला मुख्यालय और तीन दिसंबर को प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रामल्लू, हृदयनारायण, अशर्फी लाल, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, मुन्नीलाल गुप्ता, कृष्ण कुमार, सूर्यदेव सिंह, कृष्णचंद, महेंद्र, मनोज कुमार माैजूद रहे।