रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:ट्रेनिंग के दौरान टैंक की चपेट में आकर शामली का जवान शहीद, हिसार से आज दोपहर गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर – Up: Soldier From Shamli Martyred After Being Struck By A Tank During Training
शामली

यूपी:ट्रेनिंग के दौरान टैंक की चपेट में आकर शामली का जवान शहीद, हिसार से आज दोपहर गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर – Up: Soldier From Shamli Martyred After Being Struck By A Tank During Training

November 21, 2026


UP: Soldier from Shamli martyred after being struck by a tank during training

भारतीय सेना (प्रतीकात्मक)

विस्तार

हरियाणा के हिसार में ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में शामली के भाज्जु गांव निवासी जवान मनीष शहीद हो गए। हिसार के भोजराज गांव में शनिवार दोपहर ट्रेनिंग के दौरान अचानक टैंक जवान मनीष और बदायूं निवासी एक अन्य जवान अंकुश के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष के शहीद होने की सूचना मिलते ही भाज्जु गांव में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि भाज्जु गांव निवासी मनीष सेना में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शनिवार दोपहर हिसार के भोजराज गांव में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक टैंक उनके और बदायूं निवासी जवान अंकुश के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हिसार प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी को घटना की सूचना दी गई है।

दोपहर तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर तक शहीद मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंच जाएगा। इसके बाद सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिलनसार स्वभाव के थे मनीष

जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान बॉबी ने बताया कि मनीष बेहद मिलनसार स्वभाव के थे। जब भी छुट्टी पर गांव आते थे तो ग्रामीणों से मिलकर ही जाते थे। उनके शहीद होने की खबर से पूरे गांव में गम का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X