रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:राहुल गांधी का पुतला छीनने पर भाजपाई व पुलिस कर्मियों में धक्का-मुक्की – Scuffle Between Bjp Members And Police Personnel Over The Seizure Of A Rahul Gandhi Effigy

November 21, 2026


फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने फतेहगढ़ चौराहे पहुंचे। आग लगाने से पुतला छीनने को लेकर भाजपाइयों की पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की हो गई। आग लगने से पहले पुलिस कर्मियों ने पुतला कब्जे में ले लिया।

भाजपाइयों का कहना है कि हैदराबाद में हुई कांग्रेस की सभा में शामिल इटली के राजनीतिज्ञ जियाथोमो फिलीवेक ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय चुनाव व्यवस्था पर ओछी टिप्पणी की। उस दौरान नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी मंच पर मुस्कुराते रहे। भाजपाइयों ने राहुल गांधी पर ओछी मानसिकता होने का आरोप लगाया। इसके विरोध में भाजपा नेता रामवीर चौहान, शिवम दुबे, बबिता पाठक, किरन सिंह, अनिल तिवारी, विजय पांडेय आदि राहुल गांधी का पुतला बनाकर फतेहगढ़ चौराहे पहुंचे। पुतला फूंकने की भनक लगते ही पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गया। आग लगने से पहले पुलिस कर्मियों ने पुतला कब्जे में लेने का प्रयास किया तो भाजपा नेता ने पुलिस कर्मी को धक्का दे दिया। इसको लेकर नोकझोंक हो गई। धक्का-मुक्की के बाद आखिरकार पुलिस कर्मियों ने पुतला अपने कब्जे में ही ले लिया। इस पर भाजपाई नारेबाजी करते हुए वापस चले गए। विक्कू भदौरिया, सनी यादव, आदित्य राठौर, डीसी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X