रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:घर आए ससुरालीजन पर युवक और परिजन को पीटने का आरोप – Young Man And His Family Members Accused Of Assaulting In-laws Who Had Come To Their Home
बांदा

Banda News:घर आए ससुरालीजन पर युवक और परिजन को पीटने का आरोप – Young Man And His Family Members Accused Of Assaulting In-laws Who Had Come To Their Home

November 29, 2026


Young man and his family members accused of assaulting in-laws who had come to their home

फोटो-19- हमले में घायल नीलम। संवाद

बदौसा। पत्नी से विवाद के बाद मायके पक्ष ने दामाद के घर में घुसकर उसके परिवार पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे दामाद, उसके पिता और बहन समेत कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के बाद ससुरालीजन उसकी पत्नी को भी साथ ले गए।

थाना बदौसा क्षेत्र के खटकोरा मजरा बरछा-ब निवासी विजय सोनकर ने बताया कि 24 नवंबर को पत्नी संजना से विवाद हो गया था। इसकी जानकारी उसने पत्नी के मायके कालिंजर में दी थी। आरोप है कि रात करीब साढ़े 11 बजे पत्नी के पिता तुलसीदास, भाई सोनू, दौलत, छंगा और संतोष उसके घर पहुंचे। संजना ने दरवाजा खोला तो सभी घर में घुस आए और डंडे और रॉड से हमला कर दिया।

शोर सुनकर विजय के पिता बबलू सोनकर, बहन नीलम, मां शोभा और मौसी उर्मिला बीच-बचाव करने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। इससे बबलू और नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन को भी चोटें आईं। पत्नी घर से 11 हजार रुपये और एक मोबाइल भी ले गई है।

घायल पिता का कानपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X