रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Farrukhabad News:मासूम के हाथ में घुसकर टूटी सुई, ओटी कर्मी ने मांगे 2000 रुपये – Farrukhabad News
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:मासूम के हाथ में घुसकर टूटी सुई, ओटी कर्मी ने मांगे 2000 रुपये – Farrukhabad News

November 28, 2026


farrukhabad news

फोटो-36 इमरजेंसी में फार्मासिस्ट को बेटी के हाथ से सुई निकालने की गुहार लगाता उमेश। संवाद

फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों का शोषण नहीं रुक रहा है। पांचाल घाट निवासी उमेश कुमार की सात वर्षीय बेटी नित्या छह दिन पहले घर में खेलते समय गिर गई थी। इस दौरान हथेली में सुई घुसकर टूट गई। शुक्रवार को सर्जन ने जांच और एक्सरे कराया। शनिवार को रिपोर्ट लेकर अस्पताल पहुंचे उमेश से ओटी में एक कर्मचारी ने सुई निकालने के नाम पर 2000 रुपये मांगे। कर्मचारी ने जल्द इलाज न कराने पर हाथ में सड़न होने का डर भी दिखाया।

आर्थिक तंगी से परेशान उमेश इमरजेंसी पहुंचे और फार्मासिस्ट शचींद्र द्विवेदी को पूरी बात बताई। उन्होंने बच्ची की हथेली में कट लगाकर सुई निकाल दी। इसके बाद पिता बेटी को खुशी-खुशी घर ले गया। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर मामले की जांच कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X