रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्रकूट:खेत की जोताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, नौ घायल – Violent Clash Between Two Groups Over The Ploughing Of A Field; One Dead, Nine Injured
चित्रकूट

चित्रकूट:खेत की जोताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, नौ घायल – Violent Clash Between Two Groups Over The Ploughing Of A Field; One Dead, Nine Injured

November 21, 2026


Violent clash between two groups over the ploughing of a field; one dead, nine injured

घायल से घटना की जानकारी लेते एसपी

विस्तार

मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में शनिवार को खेत की जोताई के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां पंकज त्रिपाठी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।

दोपहर को एक खेत में धनीराम परिजन के साथ जोताई कर रहे थे। न्यायालय में मामला होने के कारण दूसरे पक्ष के परशुराम करने पहुंचे। जहां विवाद हो गया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के 12 लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। पिटाई में परशुराम (66) पक्ष के पंकज त्रिपाठी (35), सत्येंद्र मिश्रा (35), बुद्ध विलास (60), विजय (30) और दूसरे पक्ष के रामबाबू पांडेय, रिशू, धनीराम, सरदारीलाल, सनी, प्रभा देवी व आरती घायल हो गईं।

इस दौरान किसी ने पीआरवी को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार, पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वहां सभी घायलों को लेकर सीएचसी मानिकपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पंकज त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज शुरू किया। परशुराम, सत्येंद्र, बुद्ध विलास, विजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। घटना के बाद से गांव में तनाव हो गया है। जानकारी पर एसपी अरुण कुमार सिंह भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। एसपी ने बताया कि मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। विवाद वाले खेत का शामिल खाता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X