रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सोमनाथ और अयोध्या धाम जगमगा रहे, मथुरा भी जगमगाएगा :मोहन यादव – Somnath And Ayodhya Dham Are Illuminated; Mathura, Too, Will Be Illuminated: Mohan Yadav
गोंडा

सोमनाथ और अयोध्या धाम जगमगा रहे, मथुरा भी जगमगाएगा :मोहन यादव – Somnath And Ayodhya Dham Are Illuminated; Mathura, Too, Will Be Illuminated: Mohan Yadav

November 21, 2026


Somnath and Ayodhya Dham are illuminated; Mathura, too, will be illuminated: Mohan Yadav

जयप्रभाग्राम में आयोजित श्रीराम कथा में लोगों को संबो​धित करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मो

जयप्रभाग्राम। चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के पांचवें दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और योगगुरु स्वामी रामदेव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कथा पंडाल में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति, आस्था और धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर दिया।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम और स्मरण ही जीवन में उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। भक्तों को कितनी भी परीक्षाओं से गुजरना पड़े, प्रभु के प्रति आस्था और विश्वास बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सोमनाथ और अयोध्या धाम जगमगा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण चाहेंगे तो आने वाले समय में मथुरा धाम भी जगमगाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में महाकाल लोक के बाद धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत और मंदाकिनी तट सहित भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। संदीपनि आश्रम और परशुराम जी की तपोस्थली जैसे धार्मिक स्थलों को उनकी गरिमा के अनुरूप स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने श्रीराम कथा महोत्सव में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का आभार जताया और संतों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। योगगुरु स्वामी रामदेव और प्रवाचक राजन महाराज का भी अभिनंदन किया।

राम मंदिर बन चुका, अब कृष्ण जन्मभूमि भी बनेगी : सतुआ बाबा

जयप्रभाग्राम। श्रीराम कथा महोत्सव में सतुआ बाबा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है, अब कृष्ण जन्मभूमि भी बनेगी। उन्होंने कहा कि गोंडा की पावन धरती पर रामकथा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी सौभाग्य की बात है। सतुआ बाबा ने जातिवाद से ऊपर उठकर समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया।

जयप्रभाग्राम में आयोजित श्रीराम कथा में लोगों को संबोधित करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मो

जयप्रभाग्राम में आयोजित श्रीराम कथा में लोगों को संबोधित करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X