रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:अमर शहीद रामध्यान सिंह का शहादत दिवस समारोह 24 नवंबर को – Martyrdom Day Commemoration For The Late Martyr Ramdhyan Singh On November 24
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:अमर शहीद रामध्यान सिंह का शहादत दिवस समारोह 24 नवंबर को – Martyrdom Day Commemoration For The Late Martyr Ramdhyan Singh On November 24

November 21, 2026


Martyrdom Day commemoration for the late martyr Ramdhyan Singh on November 24

अमर शहीद रामध्यान सिंह का शहादत दिवस समारोह 24 नवंबर को वाली खबर में…फोटो…26-रामध्यान सिंह-

जमानिया। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के जवान अमर शहीद रामध्यान सिंह का शहादत दिवस समारोह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। ग्राम एवं पोस्ट तियरी स्थित शहीद के निवास स्थान पर सुबह 11 बजे से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ सेना के जवान भी शामिल होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

आयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद रामध्यान सिंह गार्ड्स मैन 8 गार्ड्स, ब्रिगेड ऑफ दी गार्ड्स में तैनात थे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर के पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख संतोष कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 8 गार्ड्स के सूबेदार नागेंद्र यादव सहित अन्य सैनिकों का भी आगमन होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां संयोजक सेवानिवृत्त हवलदार क्लर्क बलवंत मौर्य, पूर्व सैनिक एवं शहीद के अनुज वीरबहादुर मौर्य (पप्पू) और समस्त ग्रामसभा की ओर से की जा रही हैं। शहीद के पुत्र सुदामा सिंह, पौत्र धर्मेंद्र सिंह और समस्त सैनिक परिवार ने क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में पहुंचकर वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

———————–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X