रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:आज देवभूमि हरिद्वार पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, देंगे चुनावी जीत का मंत्र; 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन – Rajnath Singh To Guide Uttarakhand Bjp On Electoral Strategy At State Executive Committee Meeting
हरिद्वार

उत्तराखंड:आज देवभूमि हरिद्वार पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, देंगे चुनावी जीत का मंत्र; 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन – Rajnath Singh To Guide Uttarakhand Bjp On Electoral Strategy At State Executive Committee Meeting

November 21, 2026


Rajnath Singh to guide uttarakhand BJP on electoral strategy at state executive committee Meeting

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हरिद्वार में आज होने वाली भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ के संगठन व सरकार में काम करने के उनके लंबे अनुभव से प्रदेश भाजपा को जीत के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

बीते दिनों भाजपा राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने देहरादून पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 65 पार के लक्ष्य पाने की राह दिखाने के साथ प्रदेश भर में जनआशीर्वाद यात्रा व संवाद कार्यक्रम को दिसंबर तक करने का लक्ष्य दिया था। अब विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों को सुरक्षित चुनावी जीत का मंत्र देंगे।

ये भी पढे़ं…हरिद्वार: भाजपा निकालेगी जनआशीर्वाद यात्रा 25 दिसंबर से, गंगोत्री और गोल्ज्यू देवता मंदिर से होगा आगाज

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश के सभी कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अलावा पार्टी की ओर से बूथ से लेकर मंडल, जिला स्तर तक के कार्यक्रमों की श्रृंखला को हम अंतिम रूप देंगे। जन आशीर्वाद यात्रा, सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। इस पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X