रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हिसार

Hisar News:फायरिंग के बाद व्यापारी के घर के बाहर पुलिस का पहरा, मोबाइल नंबर की जांच में जुटी साइबर टीम, पेटवाड़ के व्यापारी से मांगी गई थी दो करोड़ की रंगदारी – After The Firing, Police Were Stationed Outside The Trader’s House, The Cyber Team Was Busy Checking Mobile Numbers, And A Ransom Of Two Crore Had Been Demanded From The Petwad Trader

November 29, 2026


नारनौंद। गांव पेटवाड़ में दो करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का जिम्मा साइबर टीम को सौंपा गया है।

हमलावर का सुराग लगाने के लिए पेटवाड़ सहित आसपास के गांवों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पीड़ित व्यापारी धर्मपाल के परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार 27 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे बाइक सवार एक हमलावर व्यापारी धर्मपाल के घर पहुंचा था। उसने घर के बाहर आकर धर्मपाल को आवाज लगाई। उस समय धर्मपाल पड़ोस में शोक जताने गया हुआ था। आवाज सुनकर उसका बेटा उमेश घर से बाहर आया तो हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

उमेश ने घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार की आड़ लेकर जान बचाई। हमलावर ने पांच गोलियां चलाईं और सभी कार में लगीं। इनमें एक गोली दोनों सीटों को चीरते हुए स्टीयरिंग तक पहुंच गई। गनीमत रही कि उमेश को गोली नहीं लगी। व्हाट्सएप कॉल पर मांगी थी दो करोड़ की रंगदारी : जांच में सामने आया कि धर्मपाल को 23 नवंबर को दो बार व्हाट्सएप कॉल की गई थी। कॉल रिसीव नहीं करने पर उसे वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गई। इसमें खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर कारोबार तबाह करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई थी।

धर्मपाल को व्हाट्सएप की ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसलिए उसने मैसेज और वॉइस रिकॉर्डिंग नहीं देखी। 27 नवंबर को फायरिंग की वारदात के बाद परिवार ने मोबाइल चेक किया तो रंगदारी की धमकी का पता चला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X