रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:किसान आईडी बनाने के लिए 22 गांवों में गठित होंगी कमेटियां – Committees Will Be Formed In 22 Villages For The Creation Of Farmer Ids

November 22, 2026


पलवल। जिले में एग्रीस्टैक योजना के तहत किसान रजिस्ट्री और फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए 22 गांवों में लंबित किसान आईडी के सत्यापन और पंजीकरण को पूरा कराने के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि बहीन, कोट, रनियाला खुर्द, अलीमेव, खाईका, पिंगोर, लीखी, गुलावद, खांबी, मलाई, मंडकोला, मंडनाका, सोंध, भिडूकी, औरंगाबाद, बंचारी, पृथला, धतीर, चांदहट, बडोली, रसूलपुर और सोलड़ा गांवों में काफी संख्या में किसानों की फार्मर आईडी लंबित हैं। गठित कमेटियों में ग्राम सचिव, पटवारी, कृषि अधिकारी, सीपीएलओ और सीएससी प्रतिनिधि शामिल होंगे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X