VHP के महासचिव बजरंग लाल बागड़ा और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने फिल्म में रावण के चित्रण पर आपत्ति जताई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
रावण को दलितों और शोषितों का हितैषी दिखाने पर आपत्ति
आलोक कुमार ने भी फिल्म में रावण के चित्रण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘फिल्म में रावण को दलितों, शोषितों और वंचितों के मुक्तिदाता के रूप में दिखाया गया है। उसे ऐसे व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है, जो उनके कल्याण के लिए काम करता है। यह भी रावण का महिमामंडन करने की एक कोशिश है।’