रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झज्जर-बहादुरगढ़

Jhajjar-bahadurgarh News:मांगों का समाधान नहीं हुआ तो धरना देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – Anganwadi Workers Will Stage A Protest If Their Demands Are Not Met

November 22, 2026


साल्हावास। रोहतक में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में हरियाणा सरकार के नाम मांग पत्र सौंपे जाएंगे। यदि सरकार ने समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष छोटा गहलावत ने की। यूनियन प्रभारी मान देवी लाल गुराना ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X