रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:बंगाचली में चंबा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर – Preparations For The Chamba Festival In Bangachali Are In Full Swing

November 22, 2026


मेला स्थल पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रखें: डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी। बादशाहीथौल में 22 नवंबर से दो दिसंबर तक होने वाले चंबा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल ने बंगाचली मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मेला समिति के पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा।

शुक्रवार को डीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और दुग्ध संघ के प्रशासक व मेला समिति के अध्यक्ष सुशील रावत ने मेला स्थल से विद्युत ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। मेला समिति ने महोत्सव के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की। समिति ने पेयजल, मोबाइल शौचालय, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं चाक-चौबंध रखने मेंं संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की। डीएम ने मेला स्थल पर पेयजल टैंकर उपलब्ध रखने, मेला स्थल तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत करने और वन कर्मियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। मेला समिति के पदाधिकारियों की ओर से मैदान में बने पुराने मंच को हटाने की मांग करने पर डीएम ने विधिवत आवेदन करने को कहा। मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चंबा महोत्सव में गढ़ रत्न लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, लोक गायिका श्वेता मेहरा सहित कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर समिति के सचिव पवनेश कुमार, सभासद अरविंद मखलोगा, दीपक गुनसोला, प्रवीन रावत, यशपाल सजवाण, राहुल बिजल्वाण, अमन शाह, अनिल रमोला, रेंजर मदन रावत, एई जल संस्थान गिरीश सेमवाल आदि मौजूद थे।

जारी-

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X