Rishikesh News:इगास पर हुई विशेष गंगा आरती – Special Ganga Aarti Held On Igas
पूर्णानंद घाट पर इगास पर्व के अवसर पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।
