रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:रोडवेज बस चालक और परिचालक को पीटा, हंगामा – Roadways Bus Driver And Conductor Beaten; Commotion Ensues
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:रोडवेज बस चालक और परिचालक को पीटा, हंगामा – Roadways Bus Driver And Conductor Beaten; Commotion Ensues

November 29, 2026


Roadways bus driver and conductor beaten; commotion ensues

कुंडा के तिलौरी में रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट करते लोग। सोशल मीडिया

कुंडा के तिलौरी नहर के पास शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे बाइक सवार हमलावर ने रोडवेज बस चालक और परिचालक को रोका और उनके साथ मारपीट की। साथ ही कैश बैग छीनने की कोशिश की। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने से पहले ही बाइक सवार फरार हो गया।

मीराभवन निवासी मो. हासिम रोडवेज बस चालक हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में बस चालक ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से कानपुर बस लेकर आते-जाते हैं। शनिवार की सुबह डिपो से बस लेकर परिचालक अरुण मिश्रा के साथ कानपुर के लिए रवाना हुए।

कुंडा के तिलौरी नहर के पास महिला के साथ बाइक सवार ने ओवरटेक कर बस को रोक लिया। सड़क पर ही बाइक खड़ी कर परिचालक के साथ गालीगलौज करने लगा। परिचालक के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और कैश बैग छीनने का प्रयास किया।

बस चालक ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। करीब एक घंटे तक तिलौरी नहर के पास हंगामा चलता रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुंडा कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और परिचालक से पूछताछ की। इसके बाद बस को कानपुर के लिए रवाना किया गया।

वर्जन-

रोडवेज बस चालक ने तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहगीरों से पूछताछ कर आरोपी युवक की जानकारी जुटाई जा रही है।

– शिवनारायण वैस, सीओ कुंडा

कुंडा के तिलौरी में रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट करते लोग। सोशल मीडिया

कुंडा के तिलौरी में रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट करते लोग। सोशल मीडिया

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X