रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:फुलैरा और दाहा में कन्या डिग्री कॉलेज, गन्ना मूल्य घोषित करने की उठाई मांग – Demand Raised For A Girls’ Degree College In Phulaira And Daha, And For The Announcement Of Sugarcane Prices

November 22, 2026


बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने बेटियों के लिए फुलैरा व दाहा में कन्या डिग्री कॉलेज का निर्माण करवाने, गन्ना मूल्य जल्द घोषित करने की मांग की।

लखनऊ में मुख्यमंत्री से सांसद ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि फुलैरा व दाहा में बेटियों के लिए कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है। ऐसे में उन्हें इंटर के बाद शिक्षा ग्रहण करने के लिए छपरौली व बड़ौत या फिर दिल्ली, मेरठ जाना पड़ता है। ऐसे में बेटियों को परेशानी होती है। उनकी शिक्षा को देखते हुए दाहा व फुलैरा गांव में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। इसके अलावा जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बजट स्वीकृत करने, गोवंशों को पकड़वाने के लिए अफसरों को पत्र जारी करने की मांग की। सांसद ने मुख्यमंत्री को जैविक गुड़ भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X