रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:इमरजेंसी में बाहरी लोगों का दखल, मरीजों की जान से खिलवाड़ – Interference By Outsiders In The Emergency Ward

November 29, 2026


इटावा। संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी सफाई कर्मी सिरिंज थामकर पर्दे के पीछे मरीज को इंजेक्शन लगाता दिखता है तो कभी सादे कपड़ों में मौजूद संविदा कर्मी बिना डॉक्टर की सलाह के इंजेक्शन लगाने के आरोपों के घेरे में आते हैं, जिसके बाद युवक की मौत तक हो जाती है। हैरानी यह है कि अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अफसर इन तमाम अनियमितताओं से बेखबर बने रहते हैं। जब तक कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हो जाए या किसी मरीज की जान न चली जाए, तब तक सिस्टम की नींद नहीं टूटती। विवाद बढ़ने पर जांच समिति बैठाकर एक-दो कर्मचारियों को हटाने या अटैच करने की औपचारिकता निभा दी जाती है।

ताजा मामला जिला अस्पताल की इमरजेंसी का है। परिजन गंभीर हालत में अतिन को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते हैं। यहां तैनात वार्डबॉय बिना डॉक्टर व फार्मासिस्ट की सलाह लिए उसको एक के बाद एक तीन इंजेक्शन लगा देता है। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई।

—————————

केस-1

24 नवंबर को इमरजेंसी वार्ड में सफाई कर्मी द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाने का मामला मामला प्रकाश में आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखा कि ड्यूटी पर तैनात ईएमओ और फार्मासिस्ट चाय पी रहे थे और फार्मासिस्ट के सामने ही स्वीपर ने सिरिंज में दवा भरकर पर्दे के पीछे मरीज को इंजेक्शन लगा दिया। मामला प्रमुख सचिव तक पहुंचने के बाद सीएमएस ने वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वीरेंद्र भारती, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शादाब आलम और चीफ फार्मासिस्ट स्टोर यतेंद्र यादव की तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच करवाई। जांच में स्वीपर राजू और फार्मासिस्ट शरद तिवारी को दोषी पाया गया। स्वीपर को हटाने के निर्देश दिए गए, फार्मासिस्ट शरद तिवारी को ट्रॉमा सेंटर अटैच करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सौरभ गुप्ता को चेतावनी जारी की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X