Banda News:ओवरब्रिज निर्माण में अनियमितता का आरोप – Allegations Of Irregularities In Overbridge Construction
अतर्रा। बिसंडा मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
शुक्रवार दोपहर गांधी नगर के सभासद राजेंद्र चौरसिया ने एसडीएम रेखा सियाक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ओवरब्रिज की नींव, पिलर में इस्तेमाल हो रहे कंक्रीट और विद्युत कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाकर स्वतंत्र तकनीकी संस्था से जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस्तेमाल किए जा रहे कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए। साथ ही विद्युत शिफ्टिंग के कार्य की भी जांच कराई जाए। एसडीएम रेखा सियाक ने बताया कि ज्ञापन के संबंध में संबंधित विभागों को पत्र लिखा गया है।
