रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अलीगढ़

Aligarh News:दहेज के केस की रंजिश में युवक केचेहरे पर चाकू से हमला – Aligarh Man Attacked With Knife On Face Over Sister-in-law’s Dowry Case; Fir Registered

November 22, 2026


राजविहार कॉलोनी के अमन चौधरी व तीन अज्ञात पर गर्दन पर वार करने का आरोप, बचाव में युवक की नाक व गाल कटे, महुआखेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में भाभी पूजा चौधरी द्वारा दर्ज कराए गए दहेज के मुकदमे की रंजिश को लेकर तलासपुर निवासी युवक पवन कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी के अनुसार, सर्वोदय नगर, तलासपुर (पीएसी क्षेत्र) निवासी पवन कुमार शुक्रवार को को दोपहर करीब 1:30 बजे लाइब्रेरी से तलासपुर बंबा के पास खल स्पेलर के नजदीक होकर घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान राजविहार कॉलोनी निवासी अमन चौधरी पुत्र उमेश चंद तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा।

पीड़ित के मुताबिक, अमन चौधरी की बहन पूजा चौधरी उसकी भाभी थी, जिसने पवन और उनके परिवार के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था जो कोर्ट में चल रहा है। इसी रंजिश के चलते अमन चौधरी ने बड़ा चाकू लेकर पवन की गर्दन पर वार किया। बचाव करने पर चाकू चेहरे पर लगा, जिससे नाक और गाल कट गया और पवन जमीन पर गिर पड़े।

शोर सुनकर मौके पर पवन की मां, भाई राहुल और अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज व धमकी देते हुए भाग गए। भाई की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस घायल को थाने ले गई, जहां से दीनदयाल अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़ित ने बताया कि चोट से उनका चेहरा खराब हो गया है और परिवार को जान का खतरा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक श्यामवीर सिंह को सौंपी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X