रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:हित चिंतक अभियान से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील – Vishwa Hindu Parishad

November 22, 2026


रामपुर बुशहर।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने संगठन के हित चिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज की एकता, संस्कृति, संस्कारों, सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित संगठन है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचकर उन्हें समाजहित के कार्यों से जोड़ना और धर्म, संस्कृति व परंपराओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने मातृशक्ति, युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों से स्वयं हित चिंतक बनने और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। विष्णु शर्मा ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकता और संगठन आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से समाज को संगठित और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X