भोपाल:10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा, मुख्य आरोपी मोहित गोगिया के खिलाफ चार्जशीट – Bhopal: Eow Files Chargesheet Against Mohit Gogia In Rs 10 Crore Bank Loan Settlement Fraud Case

ईओडब्ल्यू कार्यालय
November 22, 2026

ईओडब्ल्यू कार्यालय
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बैंक का लोन सेटल कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ भोपाल की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में कानूनी शिकंजा और मजबूत हो गया है।
बैंक लोन सेटलमेंट के नाम पर ठगी
आरोपित मोहित गोगिया पर भोपाल की डेरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी से 10 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपित ने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए फर्जी चैट दिखाई थी। चैट के माध्यम से उसने दावा किया था कि भारतीय स्टेट बैंक की जीएम कुंदन ज्योति से उसकी बातचीत हो रही है। हालांकि ईओडब्ल्यू की जांच में बैंक प्रबंधन ने इस प्रकार की किसी भी बातचीत से इन्कार कर दिया है। किशन मोदी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने अगस्त, 2025 में मोहित गोगिया, उसकी पत्नी श्वेता गोगिया और कंपनी एमजी लीजिंग एंड फाइनेंस के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: इंदौर में आज क्या है खास, जानिए आप: इंदौर में निकलेगा नगर कीर्तन, होगी हेरिटेज वॉक
फर्जी चैट और ई-एफडीआर का मामला
यह मामला उस समय चर्चा में आया जब इंटरनेट मीडिया पर मोहित गोगिया का कथित बयान तेजी से प्रसारित हुआ। इस बयान में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) रहे दीपम रायचुरा को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने का जिक्र था। कथित बयान में भोपाल में शराब की दो दुकानें हासिल करने के लिए रिश्वत देने की बात सामने आई थी। इसके अतिरिक्त दुकानों के लिए पौने तीन करोड़ रुपये की फर्जी ई-एफडीआर स्वीकार कराने में सहयोग देने की बात भी कही गई थी। विभागीय जांच के दौरान एफडीआर के फर्जी होने की पुष्टि हो चुकी है।
कई राज्यों में दर्ज हैं ठगी के मामले
आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला कई प्रदेशों तक फैला हुआ है। मोहित के विरुद्ध दिल्ली, पंजाब और गोवा सहित कई राज्यों में धोखाधड़ी और ठगी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने पिछले वर्ष आरोपित को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपित मोहित गोगिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
November 29, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विस्तार भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत में दीपिका ने दो गोल दागे, […]
November 28, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्री खिलाड़ियों के साथ विस्तार महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इस तरह पूरी टीम को कुल एक […]
November 28, 2026
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2027 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027 की परीक्षा योजना तथा नया पाठ्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग ने नए पैटर्न में प्रारंभिक परीक्षा के दौरान गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू की है। इसके तहत अब गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा, जबकि प्रत्येक […]
