चाणक्य नीति:पैसों की बचत नहीं होने देतीं ये 3 आदतें, अमीरों को भी बना सकती हैं गरीब – Chanakya Niti Three Bad Habits Never Let Money Stay In Your Pocket They Can Even Make The Rich Poor

चाणक्य के सफलता टिप्स
– फोटो : Amar Ujala
November 22, 2026

चाणक्य के सफलता टिप्स
– फोटो : Amar Ujala
Chanakya Success Tips In Hindi: आचार्य चाणक्य द्वारा रचित ‘चाणक्य नीति’ आज भी जीवन को सही दिशा दिखाने वाला एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें व्यक्ति के आचरण, सफलता, रिश्तों, शिक्षा और जीवन प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नीतियों का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि, जो व्यक्ति इन नीतियों को अपने जीवन में अपनाता है, उसे सही मार्गदर्शन मिलने के साथ-साथ सफलता, सम्मान और उन्नति की भी प्राप्ति होती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में उन कारणों का जिक्र किया है, जो व्यक्ति की आर्थिक तरक्की में बाधा बन सकते हैं। उनके अनुसार, कुछ गलत आदतों और व्यवहार की वजह से व्यक्ति चाहकर भी धन-संपत्ति नहीं जुटा पाता। आइए जानते हैं चाणक्य नीति में बताए गए ऐसे तीन कारणों के बारे में, जो व्यक्ति को धनवान बनने से रोक सकते हैं।
अहंकार
आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन प्राप्त होने के बाद यदि व्यक्ति के स्वभाव में अहंकार आ जाए, तो उसकी दौलत लंबे समय तक टिक नहीं पाती। धन का घमंड धीरे-धीरे व्यक्ति को पतन की ओर ले जा सकता है। ऐसे लोग अपने धन पर अभिमान करने लगते हैं, जिससे उनकी समझ और सही फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा, पैसों का अहंकार व्यक्ति के रिश्तों में भी दूरी पैदा कर सकता है। इसलिए धनवान बनने के साथ-साथ विनम्र स्वभाव बनाए रखना भी जरूरी माना गया है।
गलत तरीके से कमाया धन
चाणक्य नीति के अनुसार, गलत तरीकों से कमाया गया धन कभी स्थायी नहीं होता है। रिश्वत या अन्य अनैतिक साधनों से अर्जित पैसा कुछ समय के लिए आर्थिक लाभ तो दे सकता है, लेकिन लंबे समय तक व्यक्ति के पास नहीं टिकता। मान्यता के अनुसार, ऐसे धन के साथ कई तरह की परेशानियां, संकट और दुख भी जुड़े होते हैं। व्यक्ति के पास भले ही कितना भी पैसा क्यों न हो, लेकिन अनैतिक तरीके से कमाए गए धन के कारण उसे मानसिक शांति नहीं मिल पाती। इसलिए चाणक्य नीति में ईमानदारी से धन कमाने पर जोर दिया गया है।
फिजूलखर्ची
आचार्य चाणक्य फिजूलखर्ची को भी आर्थिक कमजोरी का एक प्रमुख कारण मानते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, बिना जरूरत और सोच-विचार किए किया गया खर्च भविष्य में आर्थिक परेशानियों की वजह बन सकता है। जिन लोगों को बेवजह पैसे खर्च करने की आदत होती है, उन्हें बार-बार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से व्यक्ति की जमा पूंजी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इसलिए धन का सही प्रबंधन करना और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी माना गया है।
चाणक्य नीति: जीवन में मान-प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए गांठ बांध लें चाणक्य कि ये 3 बातें
November 27, 2026
आज देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसे देवप्रबोधिनी, देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगिद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन दोबारा से अपने हाथों में लेते हैं। इस दिन से चातुर्मास […]
November 27, 2026
मोक्षदा एकादशी 2026 – फोटो : Amar Ujala विस्तार Mokshada Ekadashi 2026 Shubh Muhurat In Hindi: हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और […]
November 27, 2026
Bhagavad Gita Shlok In Hindi: भगवत् गीता एक पवित्र ग्रंथ है, जो महाभारत के युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश है। भगवत् गीता में 700 श्लोक हैं, जो जीवन, धर्म, कर्म और आत्मा के रहस्यों के बारे में बहुत कुछ बताती है। यह ग्रंथ हर इंसान को आध्यात्मिक ज्ञान, मानसिक शांति […]
