गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी तीन परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि सौरभ के परिवार के लोग बेटी के जन्मदिन के मौके पर कोटद्वार से गुजरात गए थे।
गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने बताया कि तीनों परिवार गुजरात के रण क्षेत्र में घूमने गए थे। वहां से लौटते समय शनिवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेकरिया क्षेत्र के पास उनकी कार सामने से आ रहे टेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई।
रुद्रप्रयाग: जखोली में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक व एक महिला की मौके पर मौत, चार घायल
2 of 5
सड़क हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में गढ़वाल राइफल्स के नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी और मासूम बेटी शिविका की मौत हो गई। वहीं, सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षिता ने भी जान गंवा दी।
3 of 5
सड़क हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गोसाईं और मासूम बेटी वामिका की भी मौत हो गई। सौरभ सिंह नेगी का परिवार कोटद्वार के लालपुर में गढ़वाली टंकी के पास रहता था। राजेश सिंह रावत का परिवार सिमलचौड़ और नितिन गुसाईं का परिवार मोटाढाक में रहता है।
4 of 5
सड़क हादसे में मृतक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नायक सौरभ सिंह नेगी और नायक राजेश सिंह रावत सेकंड गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे। इन दिनों उनकी बटालियन गुजरात के भुज में तैनात है। हादसे के दिन नायक नितिन गुसाईं ड्यूटी पर थे और वह सकुशल हैं।
5 of 5
सड़क हादसे में मृतक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रिगेडियर ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। शवों को कोटद्वार लाया जा रहा है। देर शाम तक शवों के पहुंचने की संभावना है। तीनों परिवारों के सदस्यों का अंतिम संस्कार कोटद्वार में ही किया जाएगा।