रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:वकीलों की सेहत की जांच कर दी गईं दवाएं – The Lawyers Underwent Health Check-ups And Were Provided With Medication
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:वकीलों की सेहत की जांच कर दी गईं दवाएं – The Lawyers Underwent Health Check-ups And Were Provided With Medication

November 22, 2026


The lawyers underwent health check-ups and were provided with medication.

जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर परिसर में लगे स्वास्थ्य ​शिविर में जांच कराते अ​धिवक्ता। स्रोत- सं

मिर्जापुर। जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर के तत्वावधान में शनिवार को दूसरे दिन भी कचहरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें अधिवक्ताओं और अन्य लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

चिकित्सकों ने जरूरत के अनुसार दवाएं दीं और उचित खानपान की सलाह दी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह और सचिव जंग बहादुर सिंह ने बताया कि कचहरी परिसर में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाएं उपलब्ध कराईं। दोनों दिनों में करीब 500 अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X