रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बड़ी खबरें:सपा-भाजपा पर बरसे आकाश आनंद, देवर ने भाभी को मार डाला; दूल्हों के गले में एक-एक करोड़ की माला – Akash Anand Address Bsp Rally In Agra Woman Murdered By Brother In Law In Firozabad
मैनपुरी

बड़ी खबरें:सपा-भाजपा पर बरसे आकाश आनंद, देवर ने भाभी को मार डाला; दूल्हों के गले में एक-एक करोड़ की माला – Akash Anand Address Bsp Rally In Agra Woman Murdered By Brother In Law In Firozabad

November 22, 2026


आगरा में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि डबल इंजन की सरकार है, डबल डिप्टी सीएम हैं, लेकिन इनमें दलित कोई भी नहीं। मथुरा में जीजा ने दूल्हों पर इस कदर प्यार लुटाया कि शादी चर्चा का विषय बन गई। जीजा ने दोनों दूल्हों को 100-100 फीट लंबी 500-500 रुपये के नोटों की माला पहनाई। बताया गया कि दोनों दूल्हों ने एक-एक करोड़ की माला पहनी। आगरा में शादी समारोह से लाैटी बरात में खूनी संघर्ष हो गया। बस में सीट को लेकर बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। लाठी-डंडे और सरिया से हमला किया गया। पांच लोग घायल हो गए। फिरोजाबाद में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। ममेरे देवर ने ही भाभी को बेरहमी से माैत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मैनपुरी में तेज धमाके के साथ आटा चक्की फट गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोग गंभीर घायल हो गए।

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा’: आकाश आनंद बोले- भाजपा सरकार में 10 साल में दो डिप्टी सीएम, दलित एक भी नहीं

आगरा में एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है, डबल डिप्टी सीएम हैं, लेकिन इनमें दलित कोई भी नहीं। बीजेपी को पिछले 10 साल में कोई भी दलित नेता उत्तर प्रदेश के लिए नहीं मिला….पढ़ें पूरी खबर

दूल्हों पर लुटाया प्यार: जीजा ने घुड़चढ़ी के दौरान पहनाई एक-एक करोड़ रुपये की माला, घराती-बराती देखकर सब हैरान

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फौदा में शनिवार को घुड़चढ़ी के दौरान जीजा ने अपने रिश्तेदारों पर प्यार लुटाया। जीजा ने दोनों दूल्हों को 100-100 फीट लंबी 500-500 रुपये के नोटों की माला पहनाई। ये नजारा देख गांव के महिला और पुरुषों के अलावा अन्य रिश्तेदार भी दंग रह गए। गांव नगला फौदा निवासी ठाकुर योगेन्द्र सिंह व कुशलपाल के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को गांव में घुड़चढ़ी निकाली गई…पढ़ें पूरी खबर 

आगरा में बरातियों पर हमला: सीट को लेकर बच्चों में हुआ विवाद, बड़ों में चले लाठी-डंडे और सरिया; पांच घायल

बच्चों के बीच सीट पर बैठने को लेकर बस में हुआ मामूली विवाद रविवार तड़के खूनी संघर्ष में बदल गया। टप्पल से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही बरात के लोगों को ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा स्थित विकास नगर में घेरकर हमला कर दिया गया। बघेल डेयरी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने बरातियों पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए…पढ़ें पूरी खबर

देवर ने की भाभी की हत्या: रातभर मां को हिलाती रहीं बेटियां, मान रही थीं सोई है मां; सुबह पति आया तो हुआ खुलासा

यूपी के फिरोजाबाद स्थित नारखी थाना क्षेत्र के गांव कपावली ठार में एक महिला की उसके अविवाहित ममेरे देवर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के सिर पर भी वार किए गए। काम से घर लौटे पति को रसोई में पत्नी का शव पड़ा मिला। पति ने ममेरे भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर

मैनपुरी न्यूज: तेज धमाके के साथ फटी आटा चक्की, बच्चे समेत तीन गंभीर घायल; गांव में मची चीख-पुकार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की फटने से बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पांच वर्षीय बच्चे को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है…पढ़ें पूरी खबर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X