रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान आज – Special Drive To Add Names To The Electoral Roll Today

November 22, 2026


बांदा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियों में संशोधन के लिए शनिवार को जिले भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 16 दिसंबर तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की हैं। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर फार्म-6 और नाम या विवरण में किसी तरह की त्रुटि होने पर प्रारूप-8 भरकर संबंधित बीएलओ, मतदान केंद्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या तहसील कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र शुरू

मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर और अतर्रा, पैलानी, नरैनी, बांदा, बबेरू तहसीलों में प्रदर्शन केंद्र शुरू किए गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X