रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:साहित्य उत्सव में नारी की पहचान और संघर्ष पर विमर्श – A Discussion On The Identity And Struggles Of Women At A Literary Festival

November 22, 2026


लुधियाना। पंजाबी साहित्य अकादमी के चार दिवसीय पुस्तक मेले और साहित्य उत्सव का दूसरा दिन नारी आवाज को समर्पित रहा। रविवार को नई पीढ़ी की लड़कियों का पितृसत्ता से संघर्ष विषय पर विचार चर्चा आयोजित की गई। इसमें साहित्यकारों ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति, स्वतंत्र अस्तित्व और अभिव्यक्ति की आजादी पर अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी केवल अपने अधिकारों की बात नहीं कर रही, बल्कि अपनी पहचान, स्वायत्तता और फैसले लेने की स्वतंत्रता के लिए भी संघर्ष कर रही है। अकादमी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्सव की संयोजक पाल कौर ने सत्र की शुरुआत की। चर्चा में कंवलजीत ढिल्लों, दवी दविंदर, अरविंदर कौर काकड़ा और कुलदीप कौर ने हिस्सा लिया। कंवलजीत ढिल्लों ने कहा, जब तक महिला की छवि को रसोई तक सीमित करके देखा जाता रहेगा, तब तक उसके इन्सानी दर्जे और स्वतंत्र पहचान की स्वीकार्यता अधूरी रहेगी। उन्होंने महिलाओं को एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में देखने की जरूरत पर जोर दिया।

दवी दविंदर ने लोकगीतों में पंजाबी भाषा, संस्कृति और लोकजीवन की झलक बताई। अरविंदर कौर काकड़ा ने पंजाबी कविता में महिलाओं के पितृसत्ता के खिलाफ संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, आज की नारी कविता अब केवल पीड़ा और रुदन तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्णय, आत्म-अस्तित्व और स्वतंत्रता की बात कर रही है। कुलदीप कौर ने अपनी चर्चा फिलिस्तीन और गाजा की महिला पत्रकारों को समर्पित की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X