Delhi Ncr News:अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार – Woman Arrested With Illicit Liquor
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली । नंद नगरी थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नंद नगरी के बी-ब्लॉक निवासी संतोष (53) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अवैध देसी शराब के 62 क्वार्टर, 97 हजार रुपये आदि बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी 15 मामलों में शामिल रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 21 नवंबर की रात गश्त कर रही पुलिस ने बी-ब्लॉक में मकान के बाहर प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ी महिला को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और घर के अंदर जाने लगी। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने कट्टे की तलाशी ली तो उसमें शराब के 62 क्वार्टर मिले। घर की तलाशी लेने पर 97 हजार रुपये मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
