मौत का मामला:महिला की हत्या के मामले में हरियाणवी कलाकार और उसका पति गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में वारदात – A Haryanvi Artist And Her Husband Have Been Arrested For Allegedly Murdering A 44-year-old Woman In Delhi
दिल्ली पुलिस ने बेगमपुर में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की कथित हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर एक हरियाणवी कलाकार और उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को बेगमपुर थाने को राजीव नगर में रेखा (44) की हत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर, बेगमपुर थाने और स्पेशल स्टाफ की एक संयुक्त टीम ने आरोपी दंपती- हरियाणा के सोनीपत निवासी अमित और उसकी पत्नी सुमन- को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच चल रही है।
Delhi | A Haryanvi artist and her husband have been arrested by Delhi Police within 24 hours for allegedly murdering a 44-year-old woman over a property dispute in Begumpur According to police, on November 27, a PCR call was received at PS Begumpur regarding the murder of Rekha (44) in Rajeev Nagar. Following technical surveillance and human intelligence, a joint team of PS Begumpur and Special Staff arrested the accused couple, Amit and his wife Suman, residents of Sonipat, Haryana. Further investigation is underway.
— ANI (@ANI) November 28, 2026
शुक्रवार देर रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका की शिनाख्त रेखा के रूप में हुई है। महिला के गले को चाकू से रेता गया था। घरेलू विवाद की वजह से महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि खुदकुशी और हत्या के पहलू से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस महिला के पति और घटना के समय घर में मौजूद बेटे से पूछताछ की जा रही है।
पति है ठेकेदार
जानकारी के मुताबिक रेखा अपने पति आनंदपाल, दो बेटी और एक बेटा के साथ राजीव नगर इलाके में रहती थी। आनंदपाल पेशे से ठेकेदार है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला भूतल पर स्थित कमरे में लहूलुहान हालत में मिली। उसके गले को चाकू से रेता गया था। पास ही चाकू पड़ा हुआ था। महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी कर रही थी लगातार फोन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेखा घरेलू महिला थी। उसकी एक बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है, वहीं दूसरी गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करती है। जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार शाम गुरुग्राम में काम करने वाली उसकी बेटी लगातार मां से फोन से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। उसने अपने भाई को बताया जो पहली मंजिल स्थित कमरे में सो रहा था। बहन का फोन आने के बाद वह नीचे आकर देखा तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा।
रेखा की चल रही थी पति से अनबन
जांच में पता चला कि महिला की अपने पति से अनबन चल रही थी। उसका पति शुक्रवार सुबह ही काम पर चला गया था। परिजनों के मुताबिक महिला ने कुछ दिन पहले घरेलू कलह की वजह से खुदकुशी करने की बात कही थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के बेटे और पति से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस तकनीकी जांच कर इनकी मौजूदगी का भी पता लगा रही है।
