रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी; मेधावियों को किया सम्मानित – Up: Rajnath Says A Degree Will Open The Door To A Job, But One’s Identity Will Be Forged Through Knowledge; Ho
लखनऊ

यूपी:राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी; मेधावियों को किया सम्मानित – Up: Rajnath Says A Degree Will Open The Door To A Job, But One’s Identity Will Be Forged Through Knowledge; Ho

November 22, 2026


UP: Rajnath says a degree will open the door to a job, but one’s identity will be forged through knowledge; ho

बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री आपको नौकरी का पहला मौका देगी, लेकिन इसके बाद आपकी पहचान आपके ज्ञान से बनेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास होगा तो कैसी भी चुनौती आए, आप उसका सामना कर सकेंगे।

बीबीडी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में सुबह 11:30 बजे से आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां दीं और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित यूनिवर्सिटी के चांसलर, वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहे।

व्यक्तिगत दुख के बावजूद शिक्षा का काम जारी रखा

राजनाथ सिंह ने अलका दास, विराज सागर दास और पूरे परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुख के बावजूद परिवार ने खुद को संभालकर प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम जारी रखा। बीबीडी यूनिवर्सिटी की सफलता देखकर कहा जा सकता है कि डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने इसकी जो नींव रखी थी, वह लंबे समय तक बनी रहेगी। यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थी देश और दुनिया में नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X