Ambala News:हरगोलाल रोड क्षेत्र में बंद मकान से एक लाख रुपये की नकदी और गहने चोरी – Cash And Jewellery Worth Rs 1 Lakh Stolen From A Locked House In Hargolal Road Areacash And Jewellery Worth Rs 1 Lakh Stolen From A Locked House In Hargolal Road Area
अंबाला। हरगोलाल रोड क्षेत्र में शनिवार सुबह चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।
सुशील कुमार ने शिकायत में बताया कि 21 नवंबर सुबह 5:30 बजे उनकी माता सरोज घर का ताला लगाकर हनुमान मंदिर गई थीं। 6:10 बजे लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अलमारी से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। जेवरात की सूची बाद में सौंपी जाएगी। पुलिस ने चोरी की धारा 305 व सेंधमारी की धारा 331(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। संवाद
