Karnal News:ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Accused In Fraud Case Arrested
करनाल। एसबीआई क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1,01,239 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने पानीपत निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और पैनकार्ड बरामद किया है। उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चमन गार्डन एक्सटेंशन निवासी राजकुमार ने शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने 27 जून को प्राथमिकी दर्ज की थी।
