Mau News:नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक को 10 वर्ष की सजा – One Person Sentenced To 10 Years In A Case Involving The Rape Of A Minor

November 22, 2026

मऊ। विशेष न्यायाधीश छागुर राम ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने व धमकी देने के मामले में शाहिद उर्फ इशरारुल हक को सुनवाई के बाद दोषी पाया। उसे 10 वर्ष की सजा के साथ ही कुल 21 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा की नाबालिग लड़की के साथ आरोपी ने 29 अक्तूबर 2021 की शाम दुष्कर्म किया तथा उसे धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना की। कोपागंज थाना क्षेत्र के बलुआ कुर्थीजाफर निवासी शाहिद उर्फ इशरारुल हक के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। न्यायालय में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक ने 7 गवाहों को न्यायालय में पेशकर अभियोजन का पक्ष रखा। बचाव पक्ष से कहा गया कि उसे झूठा फंसाया गया है। विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद शाहिद उर्फ इशरारुल हक को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व धमकी देने के मामले में दोषी पाया। दोषी पाए जाने के बाद से पॉक्सो एक्ट के तहत 10 वर्ष के सजा के साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। वहीं दुष्कर्म के मामले में 10 वर्ष की सजा के साथ ही 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। साथ धमकी देने के मामले में एक वर्ष की सजा के साथ एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
November 29, 2026
मधुबन के सरफोरा माइनर से सिकड़ी कोल माइनर तक सिंचाई विभाग की ओर से कराया जा रहा सफाई कार्य। संव मधुबन तहसील क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से सरफोरा और सिकड़ीकोल माइनर की सफाई शुरू कराने से किसानों को खेतों तक पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है। इन दोनों माइनरों से एक हजार एकड़ से […]
November 28, 2026
थाना क्षेत्र के महुवार गांव में रास्ते में गाड़ी से युवक का पैर कुचलने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महुवार निवासी रिंकू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 नवंबर की सुबह […]
November 28, 2026
मऊ। त्योहारों, शादी और मांगलिक आयोजनों की तैयारियों के बीच दालों की बढ़ती कीमतों ने रसोई की गणित बिगाड़ दिया है। मेहमानों की आवभगत से लेकर नियमित भोजन तक में इस्तेमाल होने वाली दलहन और तेल अब लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। बीते एक महीने में अरहर, चना, उड़द और मूंग की […]
