रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बांटी खिचड़ी और फल – Khichdi And Fruits Distributed On Mulayam Singh Yadav’s Birth Anniversary
बांदा

Banda News:मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बांटी खिचड़ी और फल – Khichdi And Fruits Distributed On Mulayam Singh Yadav’s Birth Anniversary

November 22, 2026


Khichdi and fruits distributed on Mulayam Singh Yadav's birth anniversary

फोटो-24-खिचड़ी वितरित करते सपा नेता। स्रोत: स्वयं

बांदा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में ओम नारायण त्रिपाठी विदित की ओर से पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने खिचड़ी बांटकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू और विजयकरन यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बबेरू के सपा कार्यालय में विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में नेताजी के संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में मरीजों और आश्रम पद्धति विद्यालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों को फल वितरित किए गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X