रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etah News:बंद घर से नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी – Cash, Jewellery, And Other Valuables Worth Lakhs Stolen From A Locked House
एटा

Etah News:बंद घर से नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी – Cash, Jewellery, And Other Valuables Worth Lakhs Stolen From A Locked House

November 22, 2026


Cash, jewellery, and other valuables worth lakhs stolen from a locked house

जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

जलेसर। मोहल्ला हथौड़ा में चोरों ने रविवार की तड़के एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य परिजन की मृत्यु के चलते दूसरे घर गए हुए थे। घर लौटने पर दरवाजे खुले और कमरों में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।

मोहल्ला हथौड़ा निवासी उषा पत्नी विनोद कुमार घर पर छोटे बेटे लवकुश के साथ रहती हैं। पति का निधन हो गया था। उनका बड़ा बेटा पत्नी के साथ हाथरस में रहता है। उनके दादा ससुर थान सिंह का निधन हो गया था। इसके चलते वह लवकुश के साथ दूसरे घर गई हुई थीं। दूसरा घर महज 400 मीटर की दूरी पर है।

इसी दौरान चोरों ने सूने मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब वह लौटी तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के मुताबिक चोर घर से 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, तीन अंगूठियां, 250 ग्राम की पायल, कंधोनी, पीतल के बर्तन, ठाकुर जी की मूर्ति और दो गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

बेटे लवकुश की अगले माह शादी होनी है। शादी की तैयारियों के लिए भी घर में नकदी और सामान रखा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X